Skip to main content

नेकी की दीवार

एक दिन एक महिला ने अपनी किचन से सभी पुराने बर्तन निकाले। पुराने डिब्बे, प्लास्टिक के डिब्बे,पुराने डोंगे,कटोरियां,प्याले और थालियां आदि। सब कुछ काफी पुराना हो चुका था। फिर सभी पुराने बर्तन उसने एक कोने में रख दिए और बाजार से नए लाए हुए बर्तन करीने से रखकर सजा दिए। बड़ा ही पॉश लग रहा था अब उसका किचन। फिर वो सोचने लगी कि अब ये पुराना सामान भंगारवाले‌ को दे दिया जाए तो समझो हो गया काम ,साथ ही सिरदर्द भी ख़तम औऱ सफाई का सफाई भी हो जाएगी । इतने में उस महिला की कामवाली आ गई। दुपट्टा खोंसकर वो फर्श साफ करने ही वाली थी कि उसकी नजर कोने में पड़े हुए पुराने बर्तनों पर गई और बोली- बाप रे! मैडम आज इतने सारे बर्तन घिसने होंगे क्या? और फिर उसका चेहरा जरा तनावग्रस्त हो गया। महिला बोली-अरी नहीं!ये सब तो भंगारवाले को देने हैं...सब बेकार हैं मेरे लिए । कामवाली ने जब ये सुना तो उसकी आंखें एक आशा से चमक उठीं और फिर चहक कर बोली- मैडम! अगर आपको ऐतराज ना हो तो ये एक पतीला मैं ले लूं?(साथ ही साथ उसकी आंखों के सामने उसके घर में पड़ा हुआ उसका इकलौता टूटा पतीला नजर आ रहा था) महिला बोली- अरी एक क्यों! जितने भी उस ...

घर का काम और हाल चाल

दिल्ली से घर आये लगभग दो महीनों से ज्यादा हो गए आज एक दोस्त ने फ़ोन करके पूछा 'और कैसा है घर पर तो खाली मज़े कर रहा होगा तू' उस समय मैं खेत में पानी भर रहा था पंप से पहले तो सुन कर ही गुस्सा आया, इन कमीनों को लगता है कि अगर घर गया है तो खाना बना हुआ मिलता है और कपड़े साफ करने की भी दिक्कत नहीं बस और इसको काम ही क्या है खाकर सो रहा होगा, बैचलर्स की लाइफ में सबसे बड़ा काम यही लगता है खाना बनाना और कपड़े साफ करना, ये (मतलब हम) महीने में एक बार सारे कपड़े धुलते हैं उसके बाद ऐसा महसूस करते हैं जैसे अगले महीने तक की छुट्टी मिल गयी हो, फिर मैंने प्यार से घर के मज़े को कुछ इस तरह बताया..

'हां घर पर तो मजे ही हैं कुछ काम ही नहीं रहता अब आज ही देख ले सुबह उठा नास्ता भी नहीं किया हूँ और इलेक्ट्रिक पंप और २०kg पाइप, ५kg केरोसिन और भी कुछ सामान लेकर नहर के पास आया हूँ फिर २०kg पाइप खेत तक बिछाया फिर पंप चला कर पुरे दिन पानी भरा फिर ट्रैक्टर को बुला कर खेत की जुताई करवाया तो खेत में पानी कम लगा कि कल तक सुख जायेगा तो फिर १ घंटे पानी भरा फिर २०kg फैली हुई पाइप का पानी निकलना पड़ा फिर उसको गोले आकर में समेटना पड़ता, कमर की तो बैंड बज जाती ऐसा करने पर फिर सब कुछ समेटकर कर घर आ गया दोपहर में बस एक बार घर आया था खाना खाने और ये सब करते करते बस शाम के सिर्फ ५ या ६ ही बजते है और जब रात में बिस्तर मिलता है ना तो इतनी एनर्जी रहती है कि तुम आसानी से पलक झपका सकते हो उसके बाद बगल में पड़े फ़ोन को देख कर ऐसा ख्याल आता है 'काश तू पलक झपका देने पर काम करता तो कितना अच्छा होता' और जब ऐसा कोई बोलता है कि घर पर बस मजे कर रहा होगा, ऐसा सुनकर तो बस इतना ही मन करता है कि उसे पहले कूट दूँ और फिर ये बताऊं, बस और कुछ काम नहीं होता घर पर' देखा कैसे चिल्ल मार रहा हूँ' इतना सुनकर वो पहले तेजी से हसाँ फिर बोला ठीक है मज़दूर सो जा तू |

Please support : 

Digital Marketing & website designing services and Training: https://www.techtowit.com/

Comments

Popular posts from this blog

एक दिन का सफर, प्रयागराज

लॉकडाउन के करीब ३ महीने बाद प्रयागराज जाने को मिला, घूमने का नाम सुन कर ही जैसे मेरे शरीर में फुर्ती सी आ गयी हो क्यों कि नोएडा में लगभग दो महीनो से ज्यादा तो रूम में ही बंद पड़े रहे बाहर की सड़क भी न देखने को मिली उसके बाद फिर घर, अब अगर घर आ गए हो तो भूल ही जाओ घूमना जब तक कि कोई काम न पड़े | प्रयागराज (इलाहाबाद) जाने का सफर तो काफी अच्छा रहा कुछ ही घंटो के सफर में मौसम के सारे रंग देखने को मिल गए जैसे धूप और घिरे हुए घने बादल के साथ ठंडी-ठंडी हवा और हल्की और फिर तेज बारिश, रविवार का दिन करीब २ बजे घर से निकल पड़े, घर से निकलने पर तो तेज धूप थी पर २ बजे निकले थे तो सोचा कि आते समय रात तो हो ही जाएगी सफर का मजा तो आएगा | घर से तो निकले थे कैंटीन से सामान लेने पर वहां पहुंचने पर पता चला वो तो बंद है | प्रयागराज में लगभग सभी कैंटीन के चक्कर काटने पर पता चला कि लॉकडाउन में आपको सुबह ही आना पड़ेगा और फिर सामान कि लिस्ट देकर शाम तक इन्तजार करना पड़ेगा मतलब एक दिन पूरा चला जायेगा हम लोग शाम के ३:३० बजे प्रयागराज पहुंचे और सभी कैंटीन के चक्कर काटते-काटते ५ बजे गए उसके बाद फिर आया सबसे जरूरी काम, ड...

नेकी की दीवार

एक दिन एक महिला ने अपनी किचन से सभी पुराने बर्तन निकाले। पुराने डिब्बे, प्लास्टिक के डिब्बे,पुराने डोंगे,कटोरियां,प्याले और थालियां आदि। सब कुछ काफी पुराना हो चुका था। फिर सभी पुराने बर्तन उसने एक कोने में रख दिए और बाजार से नए लाए हुए बर्तन करीने से रखकर सजा दिए। बड़ा ही पॉश लग रहा था अब उसका किचन। फिर वो सोचने लगी कि अब ये पुराना सामान भंगारवाले‌ को दे दिया जाए तो समझो हो गया काम ,साथ ही सिरदर्द भी ख़तम औऱ सफाई का सफाई भी हो जाएगी । इतने में उस महिला की कामवाली आ गई। दुपट्टा खोंसकर वो फर्श साफ करने ही वाली थी कि उसकी नजर कोने में पड़े हुए पुराने बर्तनों पर गई और बोली- बाप रे! मैडम आज इतने सारे बर्तन घिसने होंगे क्या? और फिर उसका चेहरा जरा तनावग्रस्त हो गया। महिला बोली-अरी नहीं!ये सब तो भंगारवाले को देने हैं...सब बेकार हैं मेरे लिए । कामवाली ने जब ये सुना तो उसकी आंखें एक आशा से चमक उठीं और फिर चहक कर बोली- मैडम! अगर आपको ऐतराज ना हो तो ये एक पतीला मैं ले लूं?(साथ ही साथ उसकी आंखों के सामने उसके घर में पड़ा हुआ उसका इकलौता टूटा पतीला नजर आ रहा था) महिला बोली- अरी एक क्यों! जितने भी उस ...

यादें बचपन की 📺 📷 मित्रो ये टेप प्लेयर पर्सनल गाड़ी बसों में लगा हुआ करता था।

मित्रो ये टेप प्लेयर पर्सनल गाड़ी बसों में लगा हुआ करता था। जिससे सफर करने वाले यात्रियों का संगीत सुनते सुनते यात्रा समय कट जाता था। इस टेप प्लेयर में ऑडियो कैसेट को साइड ए से साइड बी में चेंज करने की समस्या नहीं रहती थी क्योंकि इसमें ऑटोमेटिक साइड बदलने का सिस्टम होता था। समय के साथ सब बदल गया इनके बाद टीवी व सीडी डीवीडी प्लेयर बसों में लगे, कुछ समय तक मेमोरी कार्ड पेनड्राइव का भी यूज हुआ। मोबाइल व इंटरनेट क्रांति आने के बाद ये सब सभी गाड़ी बसों से गायब हो गए।😊