Skip to main content

नेकी की दीवार

एक दिन एक महिला ने अपनी किचन से सभी पुराने बर्तन निकाले। पुराने डिब्बे, प्लास्टिक के डिब्बे,पुराने डोंगे,कटोरियां,प्याले और थालियां आदि। सब कुछ काफी पुराना हो चुका था। फिर सभी पुराने बर्तन उसने एक कोने में रख दिए और बाजार से नए लाए हुए बर्तन करीने से रखकर सजा दिए। बड़ा ही पॉश लग रहा था अब उसका किचन। फिर वो सोचने लगी कि अब ये पुराना सामान भंगारवाले‌ को दे दिया जाए तो समझो हो गया काम ,साथ ही सिरदर्द भी ख़तम औऱ सफाई का सफाई भी हो जाएगी । इतने में उस महिला की कामवाली आ गई। दुपट्टा खोंसकर वो फर्श साफ करने ही वाली थी कि उसकी नजर कोने में पड़े हुए पुराने बर्तनों पर गई और बोली- बाप रे! मैडम आज इतने सारे बर्तन घिसने होंगे क्या? और फिर उसका चेहरा जरा तनावग्रस्त हो गया। महिला बोली-अरी नहीं!ये सब तो भंगारवाले को देने हैं...सब बेकार हैं मेरे लिए । कामवाली ने जब ये सुना तो उसकी आंखें एक आशा से चमक उठीं और फिर चहक कर बोली- मैडम! अगर आपको ऐतराज ना हो तो ये एक पतीला मैं ले लूं?(साथ ही साथ उसकी आंखों के सामने उसके घर में पड़ा हुआ उसका इकलौता टूटा पतीला नजर आ रहा था) महिला बोली- अरी एक क्यों! जितने भी उस ...

यादें बचपन की 📷📺 चलिये थोड़ा बचपन याद करते हैं...

चलिये थोड़ा बचपन याद करते हैं...
जानते हैं ये क्या है ? हाहाहा जितने लोग हमारे जैसे प्राइमरी स्कूल में पढ़े होंगे वो सब बहुत ही अच्छी तरह से इसे पहचानते होंगे। जी हां ये वही "बेहया" है जिसके बिना मास्टर साहब का सिखाया गया पाठ याद नहीं होता था। मास्टर साहब पाठ सुनने के बाद सब बच्चो को दो लाइन में खड़ा करते थे और फिर बोलते थे जाओ जरा बढ़िया- बढ़िया, सुंदर- सुंदर बेहया का डंडा तोड़कर लाओ फिर ऐसा पाठ याद कराएंगे की कभी नहीं भूलेगा। इसके बाद तब तक डंडे पड़ते थे, जब तक सारे डंडे टूट नही जाते थे और इसके बाद तो जो पाठ याद होता था वो पूरी जिंदगी नही भूलता था। कमाल की बात तब होती थी कि डंडा तोड़ने उसी को भेजा जाता था जिसको मार खाना होता था। ये था बेहया का पहला उपयोग . ...अब दूसरा उपयोग सुनिये.......

गर्मी की छुट्टियां पड़ते ही इस बेहये का उपयोग हम सब के लिए बढ़ जाता था लेकिन मार खाने के लिए नही बल्कि खेलने के लिए इस्तेमाल होता था। दोपहर में जब सब सो जाते थे तब सारी चंडाल चौकड़ी आम के बाग में इक्कठी होती थी और सबके घर से खेल में इस्तेमाल होने वाला सामान मंगाया जाता था । कोई घर से रस्सी लाता था, कोई तीखा चटपटा नमक, कोई चावल या मक्की का भुजा-नमकीन, कोई पानी लाता था तो कोई छोटे छोटे बर्तन लाता था। इसके बाद फिर इस बेहये, रस्सी और घास फूस की मदद से  सबसे पहले हमारी झोपड़ी बनती थी। 

ग्लूकोज की पाइप मिट्टी के मटके में डालकर नल बनाते थे। कच्चे आम तोड़कर उसका छिछला बनाकर उसमें मसालेदार तीखा नमक डालकर चटपटा खाना तैयार करते थे। सारे बच्चे अपने घर से कुछ न कुछ चुराकर खाने का सामान लाते थे। झोपड़ी बनाने के बाद मिलकर झूठ मूठ का खाना बनता था फिर मिलकर खाने का आनन्द लिया जाता था छककर पानी पीकर फिर खेल शुरू होता था। कोई पकड़मपकड़ाई खेलता था तो कोई लच्ची डारी का शौक रखता था सब अपने अपने खेल में मगशूल हो जाते थे और हम भाग दौड़ वाले सारे खेल से डरते थे तो हम पूरी दोपहरी नन्दन वन, चंपक ,नागराज कॉमिक्स जैसे मनपसंद किताबो का आनन्द लेते थे। कितना सुहाना होता है बचपन कितनी सारी मस्ती और खुशियां लाती थी ये गर्मी की छुट्टियां कास वो दिन फिर से लौट आये कास हम सब फिर से बच्चे बन जाये.........

Comments

Popular posts from this blog

खेत का सफर और गाँव

गाँव में आकर खेतों में घूमने का मौका मैं तो नहीं गवांता और आज वह मौका मिला कुछ काम से जाना था, फावड़ा लेकर चल दिया भाई के साथ, वैसे काम तो ज्यादा कुछ नहीं लेकिन फावड़ा कंधे पर रख कर चलना और एक किसान जैसी अनुभूति लेने का मन, आज की सुबह आसमान में कुछ बादल थे और ठंढी हवा के साथ मौसम सुहावना बना हुआ था तो मैंने भी खेत में जाने का निश्चय किया और फिर क्या हाथ में एक बोतल ठंडा पानी और बगल वाली दुकान से गर्म-गर्म जलेबी, तैयारी तो ऐसे मनो काम दोपहर तक खत्म ही नहीं होगा और फिर निकल पड़े खेत की तरफ फिर क्या जैसे ही गाँव की बस्ती से आगे निकल कर खेत दिखना शुरू हुआ फ़ोन हाथ में और कैमरा चालू, कुछ उगते हुए सूरज की तस्वीर और कुछ दूर तक खाली पड़े खेत के नजारों की, खाली खेत इसीलिए क्यों की अभी कुछ समय पहले ही गेहूं की कटाई खत्म हुई तो खेतो में देसी खाद डाल कर छोड़ देते उसके बाद अब धान की रोपाई का समय शुरू हो जाता है, ये रही कुछ तस्वीरें जो मैंने चलते हुए कैमरे में कैद की.. अभी खेत में पहुंचे ही थे कि पहले काम करें फिर उसके बाद जलेबी खाया जाय पर ऐसा नहीं पहले खा लेने और बोतल का पानी खत्म करने के बाद काम शु...

नेकी की दीवार

एक दिन एक महिला ने अपनी किचन से सभी पुराने बर्तन निकाले। पुराने डिब्बे, प्लास्टिक के डिब्बे,पुराने डोंगे,कटोरियां,प्याले और थालियां आदि। सब कुछ काफी पुराना हो चुका था। फिर सभी पुराने बर्तन उसने एक कोने में रख दिए और बाजार से नए लाए हुए बर्तन करीने से रखकर सजा दिए। बड़ा ही पॉश लग रहा था अब उसका किचन। फिर वो सोचने लगी कि अब ये पुराना सामान भंगारवाले‌ को दे दिया जाए तो समझो हो गया काम ,साथ ही सिरदर्द भी ख़तम औऱ सफाई का सफाई भी हो जाएगी । इतने में उस महिला की कामवाली आ गई। दुपट्टा खोंसकर वो फर्श साफ करने ही वाली थी कि उसकी नजर कोने में पड़े हुए पुराने बर्तनों पर गई और बोली- बाप रे! मैडम आज इतने सारे बर्तन घिसने होंगे क्या? और फिर उसका चेहरा जरा तनावग्रस्त हो गया। महिला बोली-अरी नहीं!ये सब तो भंगारवाले को देने हैं...सब बेकार हैं मेरे लिए । कामवाली ने जब ये सुना तो उसकी आंखें एक आशा से चमक उठीं और फिर चहक कर बोली- मैडम! अगर आपको ऐतराज ना हो तो ये एक पतीला मैं ले लूं?(साथ ही साथ उसकी आंखों के सामने उसके घर में पड़ा हुआ उसका इकलौता टूटा पतीला नजर आ रहा था) महिला बोली- अरी एक क्यों! जितने भी उस ...

त्यौहार नागपंचमी का

नागपंचमी यानि कि गुड़िया जो कि हमारे गांव में बोलते हैं और आज इसी का त्यौहार है, और शायद होली के लम्बे समय के बाद त्योहारों की शुरुआत इसी से होती है | नागपंचमी जो अब बस नाम भर का बचा हुआ है फिर भी अभी गांव के कुछ लोग इसे उसी तरह मनाते है जैसे सुबह गांव की सभी औरते गांव के पास तालाब पर जाती है साथ में कुछ सामान भी ले जाती है जैसे महुए के पेड़ की पत्तिया, दूध, भुजे हुए धान का लावा, चना, और मटर ये सब चीजे लेकर सभी जाती है और सर्प के बिल के पास ७ पत्ते रखती है और उसी के ऊपर सारी चीजे रखती है और फिर सर्प के बिल में दूध डालती है ऐसा सभी औरते करती है, पहले के समय में तो औरतों का ४ से ५ ग्रुप निकलता था और सब गाते हुए जाते थे साथ में गांव में लड़के-लड़किया भी जाते थे लड़किया कुछ गुड़िया बनाकर साथ में लिए रहती थी और लड़के डंडे लेकर जाते थे और तालाब के पास पहुंच कर लड़किया उसमे गुड़िया फेक देती थी फिर सब बच्चे तालाब में डंडे लेकर कूद पड़ते थे और गुड़िया को पीट-पीट कर तालाब में डुबाना पड़ता था काफी देर तक तालाब में जैसे हलचल मच गयी हो, कपडे या फिर प्लास्टिक की गुड़िया होती थी तो भला डूबेगी ही क्यों, जब पीटते ह...